फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   INDIA bloc's march against the Chief Election Commissioner today.

Mainpuri News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया गठबंधन की पदयात्रा आज

Wed, 07 Oct 2026 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
INDIA bloc's march against the Chief Election Commissioner today.

विज्ञापन
मैनपुरी। इंडिया गठबंधन की ओर से लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को संयुक्त पदयात्रा एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पदाधिकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) रद्द करने की मांग करेंगे। पदयात्रा सुबह 11 बजे जेल चौराहे स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इंडिया गठबंधन की ओर से देशभर में चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के मुद्दे को लेकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। पदयात्रा के माध्यम से पदाधिकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे। एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने बताया कि गठबंधन के कार्यकर्ता सुबह 11 बजे जेल चौराहे स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास एकत्रित होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed