{"_id":"695bfb09ffb7efbc7905869f","slug":"ignoring-standards-in-drain-construction-work-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-151773-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: नाला निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: नाला निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी
Mon, 05 Jan 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो 9 भोगांव में निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सोमवार को भोगांव क्षेत्र के ग्राम परतापुर में नाला निर्माण का निरीक्षण किया। नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी करने, मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने पर कार्यदायी संस्था के अभियंताओं का तत्काल प्रभाव से वेतन रोके जाने के साथ ही ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। मानकों का पालन करने की हिदायत दी।
भोगांव क्षेत्र के ग्राम परतापुर में नाला निर्माण के दौरान मिट्टी गिरने से दबकर एक मजदूर की मृत्यु होने के बाद जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे। स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से बात की। बताया गया कि जीटी रोड किनारे भोगांव से ग्राम परतापुर तक सात आठ फीट गहरे नाले की खुदाई ठेकेदार द्वारा कराई गई है। नाला सात-आठ फीट गहरा खोदने के बाद केवल तीन फीट ऊंचा नाला बनाकर ही छोड़ दिया। आगे जेसीबी से उतना ही गहरा नाला खोदना शुरू कर दिया है। खुदे नाले के किनारे से मिट्टी धंसकर नीचे गिरती रहती है। परतापुर के कुरबान अली के नाले में गिरने से पैर टूटने के बाद नाले का एक किनारा धंसने से एक मजदूर की मृत्यु भी हो गई है।
डीएम ने उप जिलाधिकारी भोगांव, प्रभारी निरीक्षक भोगांव से कहा कि संबंधित कार्यदायी संस्था के माध्यम से नाले का निर्माण मानक के अनुसार तत्काल कराया जाए। निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए ताकि निर्माण के दौरान कोई अनहोनी न हो। उप जिलाधिकारी भोगांव संध्या शर्मा, प्रभारी निरीक्षक भोगांव प्रदीप कुमार पांडेय, अनिल सक्सेना, अनुज कुमार मौजूद रहे।