फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Husband dies after poisoning his wife

UP: प्रेमी के साथ रहना चाहती थी..पति की दर्दनाक माैत, बेटे ने बताया पुलिस को चाैंकाने वाला सच; पत्नी गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 03:50 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 24 Apr 2025 03:50 AM IST
सार

पत्नी ने किसी और के साथ संबंध थे। वह पति से तलाक चाहती थी। विषाक्त से पति की दर्दनाक माैत हुई। बेटे ने आरोप लगाया कि पिता को मां ने जहर दिया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

 

विज्ञापन
Husband dies after poisoning his wife
मृतक का फाइल फोटो व पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के करहल के ओमनगर के कमलेश की मृत्यु के संबंध में बुधवार को करहल थाने में आरोपी पत्नी संगीता और उसके प्रेमी सुजीत के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पुलिस ने संगीता को गिरफ्तार कर लिया है। सुजीत की तलाश जारी है। मृतक के चचेरे भाई ने केस में आरोप लगाया कि संगीता तलाक देने का कमलेश पर दबाव बना रही थी। इसी के चलते उसने विषाक्त खाकर अपनी जान दी। बुधवार शाम को कमलेश के शव अंतिम संस्कार हुआ। मृतक का बेटा आदित्य और बेटी कनक का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


 

एसपी देहात राहुल मिठासने बताया कि 36 वर्षीय कमलेश गुप्ता उर्फ लालजी गुप्ता निवासी ओमनगर, करहल की मौत के संबंध में मृतक के बेटे आदित्य ने पुलिस को बताया था कि खुद मां ने पिता को जहर दिया है। मंगलवार रात तक पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, बुधवार को मृतक के चचेरे भाई ओमनगर, करहल निवासी राजेंद्र गुप्ता ने जो तहरीर दी। उसमें आरोप लगाया है कि उसका भाई कमलेश अपनी पत्नी संगीता के प्रेम संबंधों से परेशान था। पत्नी संगीता उससे तलाक मांग रही थी। इसी से प्रताड़ित होकर उसने जहर खाया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसी तहरीर के आधार पर घटना का मुकदमा दर्ज किया है।

 
विज्ञापन

हालांकि पुलिस पत्नी द्वारा जहर दिए जाने के मामले में भी जांच कर रही है। केस में यह भी उल्लेख किया गया है कि तीन साल पहले संगीता नौकरी करने मुंबई गई थी। मुंबई में संगीता के प्रेम संबंध सुजीत साहू पुत्र दौलतराम निवासी बहराइच के साथ हो गए। 

 

इन प्रेम संबंधों का मृतक कमलेश विरोध करने लगा था। इसी के चलते बात तलाक और मौत तक पहुंची। एसपी के अनुसार संगीता को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुजीत साहू की तलाश की जा रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया। परिजन ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed