Mainpuri News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने घोड़ागाड़ी में मारी टक्कर, चालक की मौत; आरोपी गाड़ी लेकर फरार
मैनपुरी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने घोड़ागाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने घोड़ा गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। खबर पाकर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी ली है।
स्कॉर्पियो ने घोड़ा गाड़ी में मारी टक्कर
मामला कुरावली थाना क्षेत्र के लखौरा खुर्द गांव का है। गांव निवासी बालिस्टर सिंह (35) गंगा जमुनी के पास ईंट भट्ठा पर घोड़ा गाड़ी से ईंट ढोने का काम करता था। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे वह गाड़ी लेकर काम पर जा रहा था। गांव से निकलने बाद मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो ने गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद घोड़ा वहीं गिर गया और गाड़ी पलट गई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली
हादसे के बाद चालक उछलकर दूर जा गिरा। लोगों ने देखा तो भागकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे में घोड़े की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी, संचालक के खिलाफ
डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए किया रेफर
यहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर आगरा जा रहे थे। रास्ते में बालिस्टर सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।