फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   holee par rahega pulis ka kada pahara sammelan

होली पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा

Sun, 20 Mar 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 20 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
holee par rahega pulis ka kada pahara sammelan
होली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रंगों का पर्व होली शांति से मनाएं, हुरदंग किया तो खैर नहीं। होली पर इस बार पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। प्रशिक्षु आरक्षियों को भी अलग से जिम्मेदारी सौंपी गई है। अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर दिखाई देगा। हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों के चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है। बता दें कि जिले में 2107 स्थानों पर होलिका दहन होगा।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ समय पहले ही पंचायत चुनाव हुए हैं। इसके चलते देहात के अलावा शहर में भी कई लोगों में आपसी रंजिश चल रही है। अब होली आ गई है। त्योहार पर रंजिश के चलते वारदातों का प्रतिशत काफी बढ़ जाता है। इसके चलते पुलिस अधिकारी इस बार विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। त्योहार पर किसी भी तरह की अराजकता को रोकने के लिए इस बार पुलिस महकमे में विशेष रणनीति तैयार की है। एक ओर अधिकारियों ने सभी थानों में शांति समिति की बैठक कर गणमान्य लोगों को त्योहार पर किसी भी स्थिति पर खास निगाह रखने और तत्काल पुलिस को सूचना दिए जाने की बात कही है। वहीं जिन स्थानों पर होलिका दहन किया जाना है। या जो स्थान संवेदनशील हैं उनके आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। इस बार प्रशिक्षु आरक्षियों को भी त्योहार पर विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

एएसपी दिगंबर कुशवाह ने बताया कि होली पर किसी भी तरह से माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस त्योहार पर विशेष सतर्कता बरतते हुए गली मोहल्लों में गश्ती अभियान चलाएगी। इससे पहले जनता में सुरक्षा का एहसास कराने के लिए पुलिस सड़कों पर फ्लैग मार्च भी करेगी। इसके अलावा सभी पुलिस कर्मियों को दिए गए सीयूजी नंबर पर भी कोई भी पुलिस को सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed