{"_id":"05ee66455093cd69996e445bc261b66a","slug":"heat-in-the-day-the-evening-came-typhoon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में भीषण गर्मी, शाम को आई आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में भीषण गर्मी, शाम को आई आंधी
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से सूर्यदेव का कहर लोगों पर टूट रहा है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्तव्यस्त हो चला है। आग उगलती सूर्यदेव की किरणें और ऊपर से बिजली-पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ाई है। अधिकांश तालाब सूख चुके हैं। जल स्तर नीचे जाने से कई इलाकों के घरेलू हैंडपंप जवाब देने लगे हैं। रविवार को सुबह से ही सूरज आग उगलने लगा। गर्म हवाओं ने लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल कर दिया। आलम यह था कि दोपहर होने से पूर्व ही बाजार ही नहीं बल्कि अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा था।
शाम करीब पांच बजे आसमान पर अचानक बादल उमड़े तो लगा कि बारिश होगी लेकिन कुछ देर में ही आई तेज आंधी के साथ बादल उड़ गए। बादलों और आंधी से भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल सकी। उधर कस्बों में सात-आठ घंटे की बिजली कटौती और कम वोल्टेज आने से लोग परेशान हैं। चरमराई विद्युत व्यवस्था का सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ रहा है। लोगाें को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों पर लाइनें लगानी पड़ रहीं हैं। बारिश नहीं होने से खेती-किसानी के काम ठप पड़े हुए हैं।