फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Headmaster issued notice for fraudulently recording Casual Leave.

Mainpuri News: फर्जी तरीके से सीएल दर्ज करने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस

Sun, 19 Jul 2026 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 19 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Headmaster issued notice for fraudulently recording Casual Leave.
मैनपुरी। विकास खंड घिरोर के कंपोजिट विद्यालय कोसोन के प्रभारी प्रधानाध्यापक सर्वेंद्र सिंह को विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने नोटिस में बिना ऑनलाइन अवकाश स्वीकृत हुए उपस्थिति पंजिका में तीन शिक्षकों के हस्ताक्षर वाले कॉलम में पोर्टल नॉट वर्किंग लिखकर आकस्मिक अवकाश यानि सीएल अंकित करने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रधानाध्यापक को 21 जुलाई तक साक्ष्यों सहित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।बीएसए ने बताया कि शनिवार को शिकायत मिली कि कंपोजिट विद्यालय कोसोन में कुछ शिक्षक आपसी सहमति से बारी-बारी से अनुपस्थित रहते हैं। शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी से विद्यालय की उपस्थिति पंजिका और शिक्षकों की गूगल फोटो मंगाई गई। जांच में पाया गया कि सहायक अध्यापक विजेंद्र सिंह, सहायक अध्यापक देवेश कुमार और शिक्षामित्र लक्ष्मी देवी के 18 जुलाई के हस्ताक्षर वाले कॉलम में पोर्टल नॉट वर्किंग लिखकर सीएल दर्ज की गई है।बीएसए ने प्रधानाध्यापक से नोटिस जारी कर पूछा है कि संबंधित शिक्षकों ने अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन किस समय किया, पोर्टल के काम नहीं करने का स्क्रीनशॉट लिया गया या नहीं, क्या उस दिन पूरे विकास खंड में पोर्टल बंद था और इसकी सूचना विभागीय ग्रुप पर कब दी गई। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि एक जुलाई से 18 जुलाई तक इन तीनों ने कोई आकस्मिक अवकाश नहीं लिया था, जिससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि उपस्थिति पंजिका की फोटो मांगे जाने के बाद आनन-फानन में सीएल अंकित की गई।उन्होंने बताया कि मामले में गंभीर अनियमितता सामने आई है। प्रधानाध्यापक को 21 जुलाई को दोपहर तीन बजे कार्यालय में साक्ष्यों सहित उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो विभागीय नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed