{"_id":"61f16bc9c52f99723350792e","slug":"hafiz-misdeed-with-an-eight-year-old-girl-in-religious-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मसार हुई इबादतगाह: हाफिज ने आठ साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, फिर दिलाई कुरान की कसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मसार हुई इबादतगाह: हाफिज ने आठ साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, फिर दिलाई कुरान की कसम
Wed, 26 Jan 2022 09:12 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 26 Jan 2022 09:12 PM IST
सार
पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजकर पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी हाफिज सुड़िया मऊ थाना रामनगर बाराबंकी का रहने वाला है।
विज्ञापन
आरोपी हाफिज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में मस्जिद में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप मस्जिद के हाफिज पर लगा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। साथ ही नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
आरोपी हाफिज मस्जिद में ही बच्चों को पढ़ाता था। दोपहर दो बजे दो नाबालिग बहनें(छह व आठ साल) पढ़ाई के लिए मस्जिद गई थीं। उनके साथ और भी बच्चे थे। शाम चार बजे आरोपी ने अन्य बच्चों की छुट्टी कर दी। लेकिन दोनों बच्चियों को रोक लिया। उसने कहा कि अभी और पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
आरोपी ने छोटी बहन को मूंगफली देकर बाहर भेज दिया और सारा(काल्पनिक नाम, उम्र आठ साल) को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद हैवान हाफिज ने मासूम को कुरान की कसम दिलाते हुए कहा कि वो किसी को भी इस बारे में न बताए।
विज्ञापन
वहां से निकलने पर पीड़िता ने अपनी बहन को घटना के बारे में बताया। बहन ने घर जाकर मामले की जानकारी अपनी मां को दी। जानकारी के बाद परिजनों ने हाफिज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।