फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Gwalior, Bareilly put the jam on highway

ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर लगाया जाम

Wed, 09 Sep 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Wed, 09 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Gwalior, Bareilly put the jam on highway
कुसमरा। पांच दिन से रसोई गैस न मिलने पर बुधवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझाया लेकिन वह एजेंसी संचालक को बुलाने की मांग पर अड़े थे। बाद में एजेंसी संचालक के पहुंचने पर जाम खोला गया।
विज्ञापन

कुसमरा स्थित गैस एजेंसी पर पिछले पांच दिनों से ग्राहकों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। बुधवार को सुबह पांच बजे लोग कुसमरा गैस एजेंसी पर पहुंच गए। दोपहर दो बजे तक जब उन्हें गैस नहीं मिली तो उन्होंने ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर जाम लगा दिया। उपभोक्ताओं का कहना था कि गैस सिलेंडर न मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है। एजेंसी पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।
विज्ञापन

जानकारी पर चौकी इंचार्ज कुसमरा मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने एजेंसी संचालक को बुलाने की मांग की। इसके बाद एजेंसी संचालक रामौतार को मौके पर बुलाया। एजेंसी संचालक ने बताया कि पांच दिन से बिजली कटौती के चलते कंप्यूटर काम नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से गैस का वितरण नहीं हो सका। जल्द ही वितरण कराया जाएगा। इसके बाद जाम खोला गया। राबिन यादव, अनिल कुमार, सुरेश यादव, बृजवीर सिंह, महानंद, बदन सिंह, नेम सिंह, सुनील कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed