{"_id":"57b9a4dc4f1c1b8d63d4efc7","slug":"grp-police-station-cut-the-chaos-of-youth-police-drove","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी थाने पर युवकों ने काटा हंगामा, पुलिस ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी थाने पर युवकों ने काटा हंगामा, पुलिस ने दौड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पैसेंजर ट्रेन से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ने के बाद थाने में एकत्रित हुए युवकों ने हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। युवकों का आरोप था कि थानाध्यक्ष नशे में थे और युवकों को छोड़ने के लिए रुपये मांग रहे थे। जानकारी पर सीओ सिटी भी थाने पहुंच गए।
रविवार सुबह मलिक मिल कालोनी निवासी गौरव और सीटू को जीआरपी पुलिस ने पैसेंजर ट्रेन में दरवाजे पर बैठकर यात्रा करते समय हिरासत में ले लिया। दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गए। इसी बीच उनके एक साथी रोहित ने एसपी देवरंजन वर्मा समेत अन्य अधिकारियों को फोन कर जीआरपी पुलिस पर मनमाने ढंग से दो युवकों को हिरासत में लेने की शिकायत कर दी। इसी बीच साथी युवक एकत्रित होकर जीआरपी थाना पहुंचकर युवकों को छोड़ने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे जिन्हें वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने भगा दिया। रोहित का आरोप है कि थानाध्यक्ष शराब के नशे में थे और उनसे युवकों को छोड़ने के लिए रुपये की मांग कर रहे थे। सीओ सिटी शिष्यपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष से जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि मामला जीआरपी का है वहीं कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष का कहना था कि दोनों रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में पकडे़ गए हैं। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।