फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Grand mass procession in religious function by jain community

रथयात्रा में उमड़ा जन सैलाब

Fri, 19 Dec 2014 11:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 19 Dec 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
Grand mass procession in religious function by jain community
जैन जाग्रति मंच के तत्वावधान में भगवान श्री चंद्रप्रभु पार्श्वनाथ जन्म तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। श्री चंद्रप्रभु पार्श्वनाथ जयंती पर सुबह 10 बजे लोहाई जैन मंदिर से शहर के प्रमुख मार्गों से होकर भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान श्री पार्श्वनाथ जन्म तप कल्याणक महोत्सव के तहत दिन भर धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चला। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में धार्मिक आयोजनों में भाग लिया।
विज्ञापन



गुरुवार को भगवान श्री चंद्रप्रभु पार्श्वनाथ की जयंती पर श्री पार्श्वनाथ जिनालय लोहाई पर आयोजित जन्म तप कल्याणक महोत्सव के तहत सुबह सामूहिक अभिषेक पूजन हुआ। भगवान पार्श्वनाथ की विधिविधान से पूजा अर्चना कर भव्य रथयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


शोभायात्रा में शामिल जैन श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते चल रहे थे। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की आरती उतारी। विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा वापस पार्श्वनाथ जिनालय पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बार पांडुक शिला का अभिषेक पूजन किया गया। जैन समाज के लोगों ने भगवान पार्श्वनाथ की आरती उतारी और भगवान का पालना झुलाया। देर रात तक  जैन मंदिर में धार्मिक आयोजन होते रहे। धार्मिक आयोजन और रथयात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed