{"_id":"63ea72adc2d1675df302cb95","slug":"goons-thrashed-father-and-son-with-sticks-for-not-allowing-feast-at-their-daughter-wedding-in-mainpuri-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: बेटी की शादी में दावत नहीं दी तो पिता-पुत्र पर हमला, घर में घुसकर दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: बेटी की शादी में दावत नहीं दी तो पिता-पुत्र पर हमला, घर में घुसकर दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा
Mon, 13 Feb 2023 10:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Feb 2023 10:56 PM IST
सार
मैनपुरी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र को सिर्फ इसलिए पीटा क्योंकि उन्होंने बेटी की शादी में उन्हें दावत नहीं दी थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटा
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बेटी की शादी में गांव के कुछ लोगों को दावत नहीं दी तो वह रंजिश मान गए। इसको लेकर घर के बाहर खड़े पिता-पुत्र पर लाठी-डंडे हमला बोल दिया। दोनों को पीट-पीटकर घायल कर दिया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना करहल थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव की है। गांव निवासी कृष्ण कुमत्नार की पुत्री ललिता की बरात छह फरवरी को आई थी। शादी की सारी रस्में धूमधाम के साथ संपन्न हुई। अगले दिन बराती दुल्हन को लेकर चले गए। लेकिन गांव के ही तीन लोग कृष्ण कुमार से बेटी की शादी में न बुलाने पर रंजिश मान बैठे। 10 फरवरी की शाम को कृष्ण अवतार दरवाजे पर खड़े हुए थे। तभी नामजद लोगों ने वहां आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। कृष्ण कुमार घर के अंदर चले गए।
विज्ञापन
घर में घुसकर उन्हें लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया
आरोपियों ने घर में घुसकर उन्हें लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पुत्र कमल जब बचाने के लिए आया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। सोमवार को मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन