{"_id":"64b3db2b3a357303c00742cf","slug":"goons-beat-up-mother-and-daughter-for-protesting-against-abominable-act-of-woman-working-on-farm-in-mainpuri-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: खेत पर काम कर रही महिला से दबंगों ने की घिनौनी हरकत, विरोध पर मां-बेटी को पीटा; फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: खेत पर काम कर रही महिला से दबंगों ने की घिनौनी हरकत, विरोध पर मां-बेटी को पीटा; फायरिंग कर फैलाई दहशत
Sun, 16 Jul 2023 05:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Jul 2023 05:28 PM IST
सार
मैनपुरी में खेत पर काम कर रही महिला से दबंगों ने घिनौनी हरकत की। विरोध करने पर मां-बेटी को खे पर गिराकर पीटा। जेठानी बचाने आई तो फायरिंग कर दहशत फैलाई।
विज्ञापन
मैनपुरी कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रसूखदारों ने खेत पर काम कर रही मां-बेटी की पिटाई की। महिला को जमीन पर गिराकर पीटा। इस दौरान उसके साथ अश्लील हरकत भी की। बचाने आ रही जेठानी पर फायर करके दहशत फैला दी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति सेना में हैं। वह गांव स्थित घर में बच्चों के साथ रहती है। 13 जुलाई को उनकी देवरानी व 10 वर्षीय पुत्री खेत पर सिंचाई व पौध की रोपाई कर रही थी। तभी रसूखदार राजेंद्र सिंह, हिमांशु और अवनीश वहां आकर गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने देवरानी को जमीन पर गिरा दिया और पिटाई करते हुए गलत हरकत करने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: 'हैलो! मरने जा रहा हूं...और यमुना में लगा दी छलांग' फोन कटते ही भागकर पहुंचे घरवाले; दृश्य देख निकल गई चीख
विज्ञापन
पुत्री ने वीडियो बनाया तो आरोपी ने मुंह पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। उसका फोन छीनने लगा। इस बीच जब उन्हें जानकारी मिली तो वह भी घटनास्थल की तरफ भागी। रास्ते में अजय उर्फ आदेश ने गाली गलौज करते हुए चप्पल से पिटाई की। जब वह भागने लगी तो उस पर फायरिंग की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।