फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Girls come under fire death

आग की चपेट में आकर बालिका की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Girls come under fire death
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में रिश्तेदारी में आई बालिका की सिलेंडर में लगी आग की चपेट में आकर मौत हो गई। आग से घर की ऊपरी मंजिल का सामान जल गया। जानकारी पर पहुंची दमकल और पुलिस ने आग पर काबू पाया। जानकारी पर एसपी, एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम अहिरवा निवासी अमित उर्फ डब्लू सैनी नगर के मोहल्ला दरीबा में गोविंद मिश्रा के मकान में किराए पर रहते हैं। अमित के बहनोई किशनी क्षेत्र के ग्राम रठेह निवासी दिनेश करहल रोड पर सरदार चक्की के सामने मकान में रहते हैं। मंगलवार को दिनेश के पुत्र का जन्मदिन था। इसमें अमित भी परिवार के साथ आया था। दोपहर में छत पर खाना बनाया जा रहा था। वहीं पास में शौचालय था। तभी अमित की लगभग चार वर्षीय पुत्री अंशिका शौच के लिए चली गई। दोपहर 1:40 बजे के लगभग हलवाई ने दूसरी भट्ठी पर छोले उबालने के लिए रखे। अचानक सिलेंडर लीक होने से सिलेंडर ने आग पकड़ ली। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें विकराल रूप धारण कर चुकी थीं। आग की लपटों की चपेट में आकर अंशिका की मौत हो गई। जानकारी पर एसपी उदयशंकर जयसवाल, एएसपी स्वामीनाथ, एसडीएम सदर एसएन सिंह, पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


दो भाइयों के बीच अकेली बहन थी अंशिका
अंशिका दो भाइयों के  बीच अकेली बहन थी। एक भाई जीतू अंशिका से एक वर्ष बढ़ा है। वहीं दूसरा अभी एक वर्ष का ही हुआ है। शव विच्छेदन गृह पर परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं आग लगने के लगभग आधा घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंच सकी। लोगों ने इस दौरान आग को बढ़ने नहीं दिया। यदि लोग आग बुझाने का प्रयास न करते तो भीषण गर्मी के मौसम में आग से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed