{"_id":"64060d4e84aa8c94ac08d683","slug":"girl-student-upset-due-to-crazy-fight-in-one-sided-love-in-mainpuri-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार से छात्रा परेशानः सिरफिरे से तंग आकर छोड़ी पढ़ाई, घर से निकलते ही करता है पीछा, दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार से छात्रा परेशानः सिरफिरे से तंग आकर छोड़ी पढ़ाई, घर से निकलते ही करता है पीछा, दहशत में परिवार
Mon, 06 Mar 2023 09:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Mar 2023 09:27 PM IST
सार
मैनपुरी में एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे ने छात्रा का जीना दुश्वार कर दिया है। उसकी वजह से उसने पढ़ाई छोड़ दी और अब घर में कैद हो गई है। उसके घर से निकलते ही सिरफिरा पीछे लग जाता है। पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
सिरफिरे से परेशान छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे से छात्रा परेशान है। वह घर में कैद होने को मजबूर है। घर से निकलते ही सिरफिरा उसके पीछे लग सकता है। शादी करने का दबाव बनाता है। मना करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो, वीडियो वायरल करने की देता है धमकी
मामला किशनी थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव की रहने वाली युवती ने एसपी विनोद कुमार को बताया कि सिरफिरे से तंग आकर वह पढ़ाई छोड़ कर घर बैठ गई है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। वह उसे आए दिन परेशान करता है। वह उसकी फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। कहता है तुझे मार दूंगा। नहीं तो मुझसे बात कर।
विज्ञापन
घर में कैद होने को मजबूर
बताया कि वह धमकाता है कि तेरी शादी भी नहीं होने दूंगा। परिजन जहां भी लड़का देखते हैं, वहां जाकर उसके बारे में मनगढ़ंत बातें बताकर उन्हें भड़का देता है। इससे रिश्ता भी नहीं हो रहा है। मैं घर से बाहर कहीं भी जाती हूं तो वह मेरा रास्ता रोकता है। शोहदे की हरकतों के चलते वह घर में कैद होने को मजबूर है। कबा कि उसका परिवार दहशत में जीवन यापन कर रहा है।
विज्ञापन