फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Girl from Mainpuri got married twice but did not get love from anyone

दो पति...दोनों से न मिला प्यार: पहले से महिला को मिला धोखा... दूसरे से मौत; शादी के समय ही थी अनहोनी की आशंका

Sun, 27 Jul 2025 10:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Jul 2025 10:51 PM IST
सार

दूसरी शादी के बाद ही पीड़िता ने कहा था कि पुलिसकर्मी ने मुकदमे के डर से शादी की है या फिर कोई और वजह है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

विज्ञापन
Girl from Mainpuri got married twice but did not get love from anyone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती को पहले पति ने रिश्ते में धोखा दिया, दूसरे आरक्षी पति से आखिरकार उसे मौत मिली। लखनऊ में खुदकुशी करने वाली आरक्षी की पत्नी ने जनवरी 2025 में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। जेल जाने के डर से किशनी के रहने वाले सिपाही अनुराग सिंह ने मंदिर में शादी रचा ली थी।

विज्ञापन
Trending Videos

जनपद मैनपुरी के सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। एक बच्चे की मां बनी। शादी के दो साल बाद ही पति से मतभेद हो गए। इसके बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी। इस बीच किशनी के गांव जगदीशपुर का रहने वाला आरक्षी अनुराग सिंह परिचित के साथ घर आया। उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवती ने मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फोन पर बातचीत हुई। आठ नवंबर 2022 को अनुराग उसे अपने रिश्तेदार के घर ले गया, वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद लखनऊ ले जाकर शादी का झांसा देकर पांच महीने तक साथ रखा और यौन शोषण किया। इसके बाद युवती ने सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 9 जनवरी 2025 को आरक्षी पर दुष्कर्म व तोड़फोड़ का केस दर्ज कराया गया था। सिपाही पर मुकदमे में समझौते का दवाब बनाने का भी आरोप लगा था। जेल जाने के डर से आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से शहर के माता शीतला देवी मंदिर में युवती से शादी कर ली थी।

विज्ञापन

अनुराग के खिलाफ कोर्ट में दे दी थी गवाही
जनवरी 2025 में माता शीतला देवी मंदिर में सामाजिक रूप से शादी करने के बाद लखनऊ में तैनात आरक्षी अनुराग सिंह युवती को अपने साथ ले गया था। मगर, वह कानूनी तौर पर शादी नहीं कर रहा था। जिस वजह से युवती ने कुछ दिन पहले ही पूर्व में दर्ज मुकदमे में अनुराग के खिलाफ गवाही दे दी थी। इसके बाद उसे लखनऊ स्थित घर से निकाल दिया गया था। कुछ दिन पहले ही अनुराग युवती को मना कर साथ ले गया था। इसके बाद रविवार तीज के दिन युवती ने परेशान होकर खुदकुशी कर ली।

शादी के समय ही थी अनहोनी की आशंका
शादी के बाद ही पीड़िता ने कहा था कि पुलिसकर्मी ने मुकदमे के डर से शादी की है या फिर कोई और वजह है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा। युवती की आशंका सही साबित हुई, शादी के करीब छह माह बाद ही उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि तीज के दिन वीडियो वायरल कर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed