{"_id":"6553719d6cd6bdaef80e81c4","slug":"girl-died-before-reaching-hospital-who-suffering-from-stomach-ache-in-mainpuri-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: पेट दर्द से पीड़ित युवती ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, डायरिया मरीजों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: पेट दर्द से पीड़ित युवती ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, डायरिया मरीजों की संख्या बढ़ी
Tue, 14 Nov 2023 06:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Nov 2023 06:39 PM IST
सार
मैनपुरी में पेट दर्द से पीड़ित युवती ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डायरिया मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
Mainpuri News- जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दिवाली के बाद अचानक डायरिया और पेट दर्द के मरीजों की संख्या भी जिला अस्पताल में बढ़ने लगी है। पेट दर्द से पीड़ित एक युवती ने सीएचसी से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। मंगलवार को जिला अस्पताल में डायरिया और पेट दर्द के मरीजों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
कुरावली विकास खंड के गांव हटऊ निवासी रोहित कुमार की 26 वर्षीय पत्नी भारती को सोमवार की रात अचानक तेज पेट दर्द हुआ। परिजन उसे लेकर सीएचसी कुरावली पहुंचे। यहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने भारती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही भारती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- वृंदावन: श्रीधाम में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, कोलकाता से आए गोपाल-भोग चावल का ठाकुरजी को लगा भोग
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में भी मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में पेटदर्द और डायरिया के 40 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। वहीं, 11 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। दो मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस ने बताया कि युवती को मृत अवस्था में ही जिला अस्पताल लाया गया था।