सुसाइड नोट ने खोला राज: मंगेतर से बात कर रही थी युवती... फिर इस हाल में मिली लाश; घरवालों ने देखा तो चीख उठे
युवती कमरे में अपने मंगेतर से बात कर रही थी। काफी देर होने के बाद जब वह बाहर नहीं निकली, तो घरवालों ने कमरे में झांककर देखा। उसकी लाश पड़ी थी। कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवती ने बुधवार को छत पर बने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें युवती ने मृत्यु से पूर्व कहा है कि होने वाली पति को प्रेमी जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस वजह से परेशान होकर वह खुदकुशी कर रही है। बता दें कि दिवाली के बाद युवती की बरात आनी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एएसपी ने बताया कि परिजन से बात हुई है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बिछवां कस्बा निवासी रामदास ने पुत्री आकांक्षा (24) की शादी जनपद एटा के गांव इमायदपुर निवासी राहुल के साथ तय कर दी थी। घर में शादी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। सब कुछ सामान्य था। लेकिन बुधवार की सुबह परिजन जब छत पर बने आकांक्षा के कमरे की ओर गए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। अनहोनी की आशंका से घबराए परिजन ने जब जंगले से अंदर झांक कर देखा तो आकांक्षा का शव पंखे के कुंडे में फंदे पर लटका हुआ था।
खुदकुशी की जानकारी होते ही घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तुड़वाने के बाद शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि दिवाली के बाद आकांक्षा की बरात आनी थी।
परिजन ने भी की कार्रवाई की मांग
पहले तो परिजन खुदकुशी को लेकर कुछ भी स्पष्ट तौर पर कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। लेकिन जब सुसाइड नोट सामने आया तो परिजन ने भी चुप्पी तोड़ दी। बताया कि आरोपी दूर की रिश्तेदारी में था। जिस कारण से संबंध नहीं किया था। आरोपी पुत्री की मौत का जिम्मेदार है और उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।यह भी देखेंः-