फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ghaatak beemaaree se bachche ko bachaana sabhee kee jimmedaaree

घातक बीमारी से बच्चे को बचाना सभी की जिम्मेदारी

Sun, 02 Apr 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 02 Apr 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
ghaatak beemaaree se bachche ko bachaana sabhee kee jimmedaaree
बच्चे को पोलियो की दवा पिलाते डीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पोलियो की घातक बीमारी से प्रत्येक बच्चे को बचाना सभी की जिम्मेदारी है। कोई नौनिहाल इस बीमारी की चपेट में न आए इसके लिए उसे प्रत्येक चरण में दो बूंद जिंदगी की पिलवाकर प्रतिरक्षित करें। यह बातें डीएम ने पल्स पोलियो अभियान बूथ दिवस पर कहीं।
विज्ञापन


डीएम चंद्रपाल सिंह ने रविवार को प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरपुर, गोला बाजार के बूथ पर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई। उन्होंने कहा लक्षित बच्चों से जितने अधिक बच्चे बूथ दिवस पर दवा पीएंगे अभियान उतना ही सफल होगा। अधिकारी तथा कर्मचारी घर-घर से बच्चों को बूथ पर लाकर दवा पिलवाना, बुलावा टोली से बच्चों को बूथ पर लाना सुनिश्चित करें। सीएमओ डा. राम किशन ने बताया 330268 लक्षित बच्चों को दवा पिलाने के लिए 981 बूथ बनाए गए हैं। 50 ट्रांजिस्ट बूथ एवं 19 मोबाइल टीमें लगाकर मानीटरिंग हेतु 189 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। वंचित बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाने के लिए 572 टीमें बनाई गई हैं। 185 ईट भट्ठों पर रहने वाले परिवारों, 106 घुमंतू परिवारों के बच्चों को दवा पिलाने हेतु मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अश्विनी कुमार, एसएमओ डा. शिव कुमार यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed