{"_id":"56f27de04f1c1b153bf14d24","slug":"geet-aur-phaag-par-lagae-thumake","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत और फाग पर लगाए ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत और फाग पर लगाए ठुमके
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतुर्वेदी समाज द्वारा राधामोहन लालजी महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। प्राचीन दाऊजी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कृष्णा सिनेमा रोड स्थित भगवान गणेश मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु होली और फाग गाते हुए चल रहे थे। भंग की तरंग में मदमस्त चतुर्वेदी समाज के लोग अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। वहीं छतों से महिला, पुरुष और बच्चे शोभायात्रा पर रंगों की बरसात कर रहे थे।
बुधवार को निकाली गई शोभायात्रा में सबसे आगे राधामोहन लाल जी की सुसज्जित झांकी चल रही थी। पीछे श्रद्धालु भजन और होली गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा मोहल्ला मिश्राना, चौथियाना, सौतियाना, कटरा आदि मार्गों पर होती हुई कृष्णा सिनेमा रोड स्थित भगवान गणेश मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु होली और फाग गाते हुए एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के पश्चात चतुर्वेदी समाज के लोगों ने फाग और होली का गायन कर वृंदावन और बरसाने की याद ताजा कर दी। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से धीरेंद्र चतुर्वेदी, योगेश चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, कुक्की चतुर्वेदी, कमलेश चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, अनुपम चतुर्वेदी, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, प्रशांत चतुर्वेदी, आदि मौजूद थे।