फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Garrison to resist extortion by police personnel killed two men

पुलिस कर्मियों ने अवैध वसूली का विरोध करने पर ली दो युवकों की जान

Sat, 06 Aug 2016 05:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैनपुरी Updated Sat, 06 Aug 2016 05:55 AM IST
विज्ञापन
Garrison to resist extortion by police personnel killed two men
हत्‍या

थाना घिरोर की कोसमा चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने अवैध वसूली का विरोध करने पर दो युवकों को पीट-पीट कर मार डाला और शव एक तालाब में फेंक दिए। घटना से आक्रोशित लोगों ने चौराहे पर शव रख कर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


चौकी इंचार्ज दरोगा और एक सिपाही को पकड़कर पीटा। दरोगा के कपड़े फाड़ दिए, पुलिस पर पथराव किया। आठ घंटे तक हंगामा और बवाल होता रहा। एसपी ने चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया हैं।
विज्ञापन


होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को लिखा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतकों के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। मरने वाले युवक दिलीप यादव (20) और पंकज यादव (22) गांव नीवरी थाना सिरसागंज, फीरोजाबाद के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के चार बजे इन्हीं के गांव का ट्रैक्टर चालक वीकेश सिरसागंज से ईंट लेकर मैनपुरी की ओर आ रहा था। उसके साथ दिलीप और पंकज के अलावा राधा मोहन, नेत्रपाल भी थे।

कोसमा चौकी पर पुलिस कर्मियों ने इनकी ट्रैक्टर ट्राली रोककर सुविधा शुल्क मांगा तो विकेश ने ट्रैक्टर दौड़ा दिया। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया और दिलीप व पंकज को पीटने
लगे। अन्य तीन ने भागकर खुद को बचाया।

सुबह करीब पांच बजे मौके पर एकत्र हुए लोगों ने शवों को तालाब से बाहर निकाला। जाम लगाकर बवाल शुरू कर दिया। किसी तरह से दरोगा उदयवीर और सिपाही संदीप को पीट रही भीड़ के चंगुल से पुलिस फोर्स ने बचाया और घिरोर पीएचसी में भर्ती कराया।

मृतकों के परिवारीजन दोषी पुलिसकर्मियों को सौंपने, उनके और एक स्थानीय भट्टा मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने, सांसद और मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।


बवाल की सूचना पर पहुंचे डीएम पीसी गुप्ता, एसपी देवरंजन, एमएलसी अरविंद यादव, ब्लाक प्रमुख बिल्लू यादव, विधायक सिरसागंज हरिओम यादव,फीरोजाबाद के जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू ने बातचीत कर गुस्साए लोगों को शांत किया, इसके बाद दोपहर लगभग 12.15 बजे जाम खोल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed