फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Four smugglers arrested with 10 kg charas smuggled from Nepal

Mainpuri : नेपाल से तस्करी कर लाई 10 किलो चरस के साथ चार गिरफ्तार, बरामद माल की कीमत 5.50 करोड़ रुपये

Sat, 31 Aug 2024 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 05:53 AM IST
सार

चालक सहित चार अंतरराष्ट्रीय तस्करों को तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5.50 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Four smugglers arrested with 10 kg charas smuggled from Nepal
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वाट टीम ने बृहस्पतिवार की रात भोगांव पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कार से नेपाल से तस्करी कर लाई गई 10 किलो चरस बरामद की। चालक सहित चार अंतरराष्ट्रीय तस्करों को तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5.50 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम एक स्विफ्ट कार से नेपाल से मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप तस्करी कर ले जाई जा रही थी। स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित और टीम के उप निरक्षक राधेश्याम यादव, गौरव चौहान ने सूचना पर भोगांव क्षेत्र में आलीपुर खेड़ा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। स्थानीय पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक कार मोड़ कर भागने लगा। कार रजवाना रोड पर ऊंचाई पर चढ़ने के बाद बंद हो गई। पुलिसकर्मियों ने कार में मौजूद चालक सहित सभी चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम विमल राजपूत निवासी छोटी पुलिया देहली सुजानपुर थाना चकेरी कानपुर बताया। तीन अन्य साथियों ने अपने नाम विवेक कुमार निवासी फैजलगंज, अनुज कुमार निवासी कोयला नगर और सौरभ शुक्ला निवासी श्याम नगर थाना चकेरी कानपुर नगर बताया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 10 किलो चरस बरामद हुई। इसके अलावा तमंचा-कारतूस और चार मोबाइल भी मिले। एसपी ने बताया कि बरामद माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 5.50 करोड़ रुपये है। पकड़े गए चारों अंतरराष्ट्रीय तस्कर हैं। इससे पहले भी यह लोग नेपाल से माल की तस्करी कर लाते रहे हैं। माल को पंजाब लेकर जाकर फुटकर में बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक माल तलाशती रही पुलिस
नेपाल से चरस की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय तस्करों ने पुलिस को धोखा देने के लिए कार में एक गोपनीय जगह बनाई थी। कार के नीचे साइलेंसर के पास एक खुफिया केबिन बनाई थी। इसी केबिन में चरस को 500-500 ग्राम के पैकेट में छिपा कर रखा था। पहले तो तस्कर पुलिस को गुमराह करते रहे। इस बीच स्वाट टीम के कर्मियों ने खुफिया ठिकाना ढूंढ निकाला। माल बरामद करने के साथ ही चारों तस्करों को माल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। शुक्रवार को चारों तस्कर जेल भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed