{"_id":"6a552463b4c4750f740c6713","slug":"four-pathology-labs-and-clinics-sealed-firs-registered-against-nine-operators-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-162847-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: चार पैथोलॉजी और क्लीनिक सील, नौ संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: चार पैथोलॉजी और क्लीनिक सील, नौ संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज
Mon, 13 Jul 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने किशनी और जागीर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान बिना पंजीकरण के संचालित हो रही दो पैथोलॉजी सहित चार दुकानों को सील कर दिया गया। विभाग ने नौ संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए संबंधित थानों में पत्र भेजा है।
सोमवार को झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने टीम के साथ किशनी और जागीर क्षेत्र में छापा मारा। टीम सबसे पहले किशनी क्षेत्र के नैगवां तिराहा पहुंची। यहां सिद्धार्थ पैथोलॉजी और गांव लेखराजपुर में डॉ. बंगाली से पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगे गए, लेकिन वे कुछ दिखा नहीं सके। इस पर दोनों दुकानों को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम जागीर के गांव भांवत पहुंची। यहां कोमल ऑप्टिकल और दंत क्लीनिक के संचालक डॉ. शिववीर सिंह तथा अमन पैथोलॉजी की दुकान को भी सील किया गया।
झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने भांवत में संजय क्लीनिक और स्टेशन रोड पर राज क्लीनिक के संचालकों को नोटिस दिया है। उन्हें एक सप्ताह के अंदर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर पंजीकरण संबंधी अभिलेखों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। नोडल अधिकारी ने कुरावली कस्बा में पूर्व में सील की गई जनता पैथोलॉजी, जेएस पैथोलॉजी, मेट्रो हॉस्पिटल, हंस पैथोलॉजी, डॉ. बंगाली, सिद्धार्थ, भांवत में शिववीर सिंह, आगरा रोड पर अर्बन डेंटल क्लीनिक और परी पैथोलॉजी के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए संबंधित थानों में पत्र भेजा है।