{"_id":"57828b234f1c1bb65b7fa3bf","slug":"four-huts-burned-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चार झोपड़ियां जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चार झोपड़ियां जलाई
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में चार झोपड़ियां जलाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में गांव बबीना में शनिवार की रात चार झोपड़ियों को आग लगा दी गई। इससे 38 हजार रुपये की नगदी सहित लाखों रुपये का सामान जल गया। लपटें देख जुटे ग्रामीणों ने दमकलकर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। वहीं सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसका लोगों में गुस्सा है। खबर लिखे जाने तक घटना की एफआईआर भी नहीं लिखी जा सकी थी।
थाना क्षेत्र के गंाव बवीना निवासी देशराज और सुरेश सिंह गांव के बाहर हन्नूखेड़ा मार्ग पर झोपडियां डालकर रहते हैं। शनिवार रात करीब 12 बजे उनकी झोपडियों में आग लग गई। लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया। चीखते-चिल्लाते गांववाले जुटे। लोग जब तक आग बुझाने का प्रयास करते, लपटें विकराल रूप ले चुकी थी। सूचना पर दमकल पहुंची। दमकलकर्मी और गांववाले घंटों जूझने के बाद आग पर काबू पा सके। हालांकि जब तक आग बुझाई जाती। सारा सामान राख हो चुका था। आग से देशराज की दो झोपडियों में रखा 10 कुंतल गेंहू ,आठ कुंतल जौ, तीन कुंतल सरसों, दो कुंतल उर्द, मूंग, आठ हजार रूपये और अन्य घरेलू सामान जबकि सुरेश की दो झोपडियों के साथ ही 12 कुंतल गेंहू, पांच कुंतल आलू, रजाई, गद्दा और तीस हजार रुपये व अन्य घरेलू सामान जल गया। सुरेश का आरोप है कि गांव के ही नरेंद्र से उसका जमीन का विवाद है। उसी ने झोपडियों में आग लगाई है।