{"_id":"6a368c6d927850ba2800dae6","slug":"former-village-head-opens-fire-during-dispute-over-flour-milling-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आटा पिसाने के विवाद में पूर्व प्रधान ने झोंका फायर, मच गई अफरातफरी; भीड़ ने सबक सिखाकर पुलिस को साैंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आटा पिसाने के विवाद में पूर्व प्रधान ने झोंका फायर, मच गई अफरातफरी; भीड़ ने सबक सिखाकर पुलिस को साैंपा
Sat, 20 Jun 2026 07:30 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:30 PM IST
सार
पिसाई के बाद आटा तौलते समय कद्दा काटने की बात पर पूर्व प्रधान का विवाद हो गया। झगड़े के दौरान कावेंद्र उर्फ बंटू प्रधान अपनी लाइसेंसी राइफल ले आया और भूरे को जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आवाज सुनकर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
पकड़ा गया कावेंद्र।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के बेवर के गांव हुसैनपुर में शुक्रवार को चक्की पर आटा पिसाने को लेकर हुए विवाद में पूर्व प्रधान ने लाइसेंसी राइफल से फायर झोंक दिया। गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मौके से राइफल सहित पूर्व प्रधान को पकड़ने के बाद पिटाई कर दी, सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार पूर्व प्रधान को जेल भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी पूर्व प्रधान कावेंद्र उर्फ बंटू गांव में आटा चक्की लगाए हुए हैं। शुक्रवार को दुकान पर गांव रबारेमऊ निवासी भूरे आटा पिसाने के लिए आए थे। पिसाई के बाद आटा तौलते समय कद्दा काटने की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। झगड़े के दौरान कावेंद्र उर्फ बंटू प्रधान अपनी लाइसेंसी राइफल ले आया और भूरे को जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
हमले में भूरे बच गया, उधर गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। हमलावर पूर्व प्रधान को मौके से पकड़ कर कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी। राइफल सहित पूर्व प्रधान को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वारदात में प्रयुक्त राइफल भी बरामद हुई है। शनिवार को गिरफ्तार पूर्व प्रधान को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।