Mainpuri: हार्ट अटैक, बुखार, सांस का कहर, पांच मरीजों की मौत, अस्पतालों में लग रहीं लंबीं लाइनें
मैनपुरी में हार्ट अटैक, बुखार व सांस लेने में दिक्कत के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल सहित निजी व अन्य सरकारी अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पांच मरीजों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला अस्पताल में शुक्रवार की सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। यहां बुखार से पीड़ित डेढ़ माह की मासूम ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा हार्ट अटैक से दो मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित एक अन्य मरीज ने भी दम तोड़ दिया।
शहर निवासी ब्रह्मा महेश पाठक को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने उन्हें उपचार के लिए बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
दूसरा मामला शहर के गोला बाजार मोहल्ला का है। यहां के निवासी सोमेश कुमार की डेढ़ माह की पुत्री को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हार्ट अटैक से बुजुर्ग का निधन
तीसरा मामला औंछा थाना क्षेत्र के उद्दैतपुर गांव का है। गांव निवासी 68 वर्षीय रामप्रकाश को शुक्रवार को हार्ट अटैक पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चौथा मामला नगला विके निवासी 70 वर्षीय शिवमंगल को भी शुक्रवार को हार्टअटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने कहा कि एक मरीज की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। अन्य मृत अवस्था में लाए गए थे।
क्षय रोग से पीड़ित मरीज की मौत
पांचवा मामला शहर के करहल रोड मोहल्ला का है। यहां के निवासी 50 वर्षीय शंकर वर्मा पिछले कुछ दिनों से क्षय रोग से पीड़ित थे। शुक्रवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।