फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Five huts burnt to ashes in Mainpuri due to spark from stove

Mainpuri: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, पांच झोपड़ियां जलकर राख, फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Sun, 16 Apr 2023 08:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 08:35 PM IST
सार

मैनपुरी में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। हादसे में पांच झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
 

विज्ञापन
Five huts burnt to ashes in Mainpuri due to spark from stove
झोपड़ी में आग लगने के बाद जला पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में खाना बनाते समय निकली चूल्हे की चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा के कारण पास की पांच झोपड़ियों में आग ने तेजी पकड़ ली। आग लगने से झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान जल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के जवानों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया

घटना घिरोर तहसील क्षेत्र के नगला केहरी गांव की है। गांव निवासी सलीम की झोपड़ी में रविवार की शाम खाना बनाते समय आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने जोर पकड़ लिया। आग की चपेट में आने से पास में रहने वाले सलेमी, जलालुद्दीन, असलम की झोपड़ी में भी आग लग गई। आग ने तेज हवा के चलते विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर आग बुझाना शुरू किया। लेकिन आग नहीं बुझी। 

विज्ञापन

गेहूं की फसल काटने गए थे घर के लोग

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर फायर बिग्रेड भी पहुंची। फायर बिग्रेड ने आग को बुझाया। आग लगने से झोपडिय़ों में रखा गेहूं, कपड़े, घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के समय बंजारे ठेका पर गेहूं की फसल काटने के लिए गए थे। पीड़ितों का कहना है कि हजारों रुपए का नुकसान हुआ। खाने पीने का सामान भी जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed