फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Fire on Diwali Night! Sound Shop in Mainpuri Engulfed in Flames

दिवाली की रात लगी आग: बेवर  में साउंड की दुकान धू-धू कर जली, लोगों में मची अफरा-तफरी

Tue, 21 Oct 2025 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Oct 2025 09:21 AM IST
सार

दिवाली की रात मैनपुरी के बेवर स्थित साउंड की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Fire on Diwali Night! Sound Shop in Mainpuri Engulfed in Flames
दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बेवर कस्बा के जीटी रोड पर दिवाली की रात साउंड की दुकान में दूसरी मंजिल पर आग लग गई। ये देख आसपास रहने वाले लोगों को पसीने छूट गए। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


बेवर में भरथना वाली चक्की के निकट निसार साउंड की दुकान है। दिवाली की रात इस दुकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आग की भीषण लपटों को देख आसपास रहने वाले दहशत में आ गए।  तत्काल ही सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मी आग को बुझाने में जुट गए। 
विज्ञापन


बताया गया है कि एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में दूसरी मंजिल पर साउंड का रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस के अनुसार आग शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed