{"_id":"6a53dc3060dd0e94c104fdbe","slug":"fir-registered-against-two-people-in-a-cyber-fraud-case-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-162791-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: साइबर फ्रॉड में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: साइबर फ्रॉड में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 12 Jul 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
करहल। थाना करहल पुलिस ने साइबर ठगी से अर्जित धनराशि को अपने बैंक खातों में प्राप्त कर अन्य खातों में स्थानांतरित करने, एटीएम से निकालने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई एनसीआरपी पोर्टल पर प्रदर्शित संदिग्ध बैंक खातों की जांच के बाद की गई है।
साइबर सेल मैनपुरी की सूचना के आधार पर की गई जांच में मोहल्ला खेड़ा करहल निवासी पवन कुमार तथा ग्राम शाहपुर निवासी अनुज यादव के बैंक खातों में साइबर फ्रॉड से संबंधित धनराशि आने के साक्ष्य मिले। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी साइबर ठगी करने वाले गिरोह से मिलीभगत कर ठगी की रकम अपने बैंक खातों में प्राप्त करते थे। बाद में उसे अन्य खातों में ट्रांसफर करने और एटीएम के माध्यम से निकालकर ठिकाने लगाने में सहयोग करते थे। संवाद