फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Fed up with domestic discord in Mainpuri married woman committed suicide by hanging herself

Mainpuri: घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता फंदे से झूली, शादी के बाद दिल्ली में रहते थे दंपती

Wed, 02 Aug 2023 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Aug 2023 06:32 PM IST
सार

मैनपुरी में घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी के बाद दंपती दिल्ली में रहते थे। आए दिन उनमें झगड़ा होता रहता था। 

विज्ञापन
Fed up with domestic discord in Mainpuri married woman committed suicide by hanging herself
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी एक महिला ने मंगलवार की देर शाम गृहक्लेश के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जनपद एटा के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर निवासी ज्योती (24) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी विजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों दिल्ली में रह रहे थे। दो माह पूर्व वह लोग गांव आ गए थे। भरण पोषण के लिए विजय ने टेंपो चलाना शुरू कर दिया था। वहां दंपती के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रिवॉल्वर रानी: 'हम पिस्टल हाथ में रखते हैं...न किसी के बाप से डरते हैं' गाने पर बनाई रील; अब ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह विजय टेंपो चलाने के लिए घर से निकल गया था। देर शाम ज्योती ने घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद जब पति व अन्य परिजन घर आए तो जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। मौत का सही कारण जानने के लिए बुधवार को पुलिस ने ज्योती के शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed