फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Father-son duo, who are bullion traders, beaten up while getting CCTV cameras installed.

Mainpuri News: सीसीटीवी लगवा रहे सराफा व्यवसायी पिता-पुत्र को पीटा

Fri, 19 Jun 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 19 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Father-son duo, who are bullion traders, beaten up while getting CCTV cameras installed.
मैनपुरी। सुनार गली में बृहस्पतिवार रात दुकान पर सीसीटीवी लगवा रहे सराफा व्यवसायी पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटा गया। झगड़ा होता देख वहां अन्य दुकानदार एकत्र हो गए। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में बजाजा बाजार निवासी सराफा व्यवसायी प्रशांत कुमार ने बताया कि सुनार गली के नुक्कड़ पर गोपाल ज्वैलर्स के नाम से प्रतिष्ठान का संचालन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे वह दुकान पर सीसीटीवी लगवा रहे थे। तभी पड़ोसी पूजा ज्वैलर्स के मालिक दुर्गा, भोला, धर्मेंद्र निवासी मोहल्ला न्यू अग्रवाल दुकान पर आए।
विज्ञापन

गाली-गलौज करते हुए कहा कि हमारी दुकान की तरफ कैमरा क्यों लगवा रहा है। जब गालियां देने से मना किया तो सभी ने पिता राजेंद्र कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब वह पिता को बचाने गया तो उन्हें भी पीटा गया। आसपास के दुकानदार एकत्रित हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed