{"_id":"66f02bccad4111e8780b27a0","slug":"father-killed-his-innocent-daughter-in-mainpuri-mother-left-house-after-last-rites-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पिता ने मार दी मासूम बेटी, अंतिम संस्कार के बाद मां ने छोड़ा घर; पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पिता ने मार दी मासूम बेटी, अंतिम संस्कार के बाद मां ने छोड़ा घर; पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
Sun, 22 Sep 2024 08:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Sep 2024 08:38 PM IST
सार
मैनपुरी में पिता ने मासूम बेटी को गला घेंटकर मार डाला। अंतिम संस्कार के बाद मां ने घर छोड़ दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मुस्कान की फाइल फोटो, जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सच बोलने की सजा मासूम मुस्कान को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। उसे मारने वाला कोई नहीं बल्कि उसका पिता ही था। रविवार को मुस्कान का अंतिम संस्कार किया गया। बेटी को अंतिम विदाई देने के बाद मां पूनम ने भी हमेशा के लिए घर की दहलीज को छोड़ दिया।
विज्ञापन
मामला घिरोर क्षेत्र के बादशाहपुर गांव का है। गांव निवासी पूनम ने अपने पांच बच्चों को हमेशा किसी भी परिस्थिति में सच बोलने की सीख दी थी। शुक्रवार की शाम को सात साल की बेटी मुस्कान के लिए सच बोलना ही जिंदगी का आखिरी लम्हा बन गया। पिता राममोहन ने ही बेरहमी से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पिता के हाथों अपनी ही बेटी के कत्ल की इस घटना के बाद ग्रामीणों में दुख और रोष व्याप्त है। वहीं बेटी को खोने के बाद मां पूनम के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब मुस्कान का शव घर पहुंचा तो पूनम बदहवास हो गई। बेटी के शव से लिपट कर काफी देर तक रोती रही।
गांव की महिलाओं ने जैसे-तैसे शव से अलग किया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। बेटी को हमेशा के लिए खोने के बाद पूनम ने अब पति के घर में न रहने की ठान ली और चार बच्चों के साथ बहन मंजू के गांव नगला सिकरवार चली गई। उधर पुलिस मुस्कान के हत्यारोपी पिता की तलाश में जुटी है।