फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Father and Son Killed in Gas Tanker Collision in Bhogaon Scooter Hit from Behind

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: स्कूटी से जा रहे पिता-पुत्र को टैंकर ने रौंदा, दोनों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 18 Sep 2025 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Sep 2025 10:16 AM IST
सार

मैनपुरी के भोगांव में स्कूटी से लौट रहे पिता-पुत्र को कैंटर ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Father and Son Killed in Gas Tanker Collision in Bhogaon Scooter Hit from Behind
मैनपुरी हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह स्कूटी सवार पिता-पुत्र को अरम सराय के पास गैस टैंकर ने चपेट में ले लिया। हादसे में 11 वर्षीय बालक और पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच मौका पाकर चालक टैंकर लेकर भाग गया। मृतक सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले थे। भाई ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद टैंकर और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना किला बजरिया निवासी रंजीत राठौर (36) लेनगंज स्थित सब्जी मंडी में आलू के थोक विक्रेता थे। बुधवार को वह पुत्र ऋषभ (11) के साथ ससुराल थाना भोगांव क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर गए थे। बृहस्पतिवार सुबह पिता-पुत्र स्कूटी से घर लौट रहे थे।तभी थाना क्षेत्र में अरम सराय के पास रंजीत ने बाइक को रोक दिया। दोनों लघुशंका करने के लिए उतरे ही थे, तभी पीछे से आ रहे गैस टैंकर ने चपेट में ले लिया। हादसे में पिता पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक टैंकर सहित मौके से भाग गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को मोर्चरी भिजवाया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। रोते बिलखते परिजन मोर्चरी पहुंचे, दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिए गए। मृतक रंजीत के भाई संतोष राठौर ने टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता पिता का इकलौता पुत्र था ऋषभ
हादसे में जहां रंजीत राठौर की जान चली गई, वहीं उनके इकलौते पुत्र की भी मौत हुई है। हादसे में पिता पुत्र की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है। हादसे की जानकारी होने के बाद परिचित व्यापारी मोर्चरी पहुंचे। परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed