फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Farmers' maize is not being procured at government centers.

Mainpuri News: सरकारी केंद्र पर किसानों की नहीं खरीदी जा रही मक्का

Fri, 17 Jul 2026 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers' maize is not being procured at government centers.
फोटो 4 घिरोर मंडी में आढ़त पर खरीदी जा रही मक्का। संवाद
घिरोर। करहल रोड स्थित मंडी के समीप राजकीय क्रय मक्का केंद्र संचालित हो रहा है। केंद्र का अधिकांश किसानों को पता नहीं है। केंद्र पर बैनर, बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। किसानों को जानकारी न होने पर आढ़ती लाभ उठा रहे हैं। पास में ही आढ़ती मक्का की खरीद कर रहे हैं। खरीद केंद्र का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

खरीद केंद्र की जानकारी नहीं होने से किसान आढ़त पर ही मक्का बेच रहे हैं। सरकारी मक्का खरीद केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों को प्राइवेट खरीद की कह कर गुमराह कर दिया जाता है। इसके चलते किसान खरीद केंद्र के पास संचालित आढ़त पर मंडी भाव के दामों में किसान मक्का बेचकर जा रहे हैं। किसानों को सरकारी खरीद का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान संतोष, रामबाबू, किशन पाल, सूबेदार, अंकित, रंजीत यादव ने खरीद केंद्र की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

----

दो सप्ताह से मक्का खरीद केंद्र के चक्कर लगाने के बाद भी मक्का नहीं बेच पाई है। बाद में पता चला कि केंद्र पर खरीद नहीं हो रही है। प्रभारी से संपर्क करने के साथ ही 1076 पर शिकायत भी की है। -सत्यवीर, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

----

मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल है। मंडी में 1600 से 2051 रुपये भाव दिया जा रहा है। केंद्र होने के बाद भी किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिल रहा है। -संजय शर्मा, युवा अध्यक्ष भाकियू महाशक्ति

----
खरीद केंद्र पर मक्का की खरीद हो रही है। प्राइवेट खरीद और सरकारी खरीद का कांटा अलग अलग है। खरीद केंद्र के सामने आढ़ती द्वारा की जा रही खरीद को रुकवा दिया गया है। खरीद केंद्र पर दोबारा बोर्ड लगवाया जाएगा। -नीलेश सेन, केंद्र प्रभारी

फोटो 4 घिरोर मंडी में आढ़त पर खरीदी जा रही मक्का। संवाद

फोटो 4 घिरोर मंडी में आढ़त पर खरीदी जा रही मक्का। संवाद

फोटो 4 घिरोर मंडी में आढ़त पर खरीदी जा रही मक्का। संवाद

फोटो 4 घिरोर मंडी में आढ़त पर खरीदी जा रही मक्का। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed