Mainpuri News: असमय हुई बारिश से फसल हो गई खराब, परेशान किसान व्यायाम के लिए लगी बल्ली में फंदे से झूल गया
मैनपुरी में असमय हुई बारिश से फसल खराब हो गई। इससे परेशान किसान ने व्यायाम के लिए लगाई गई बल्ली में फंदे से झूल गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में असमय हुई बारिश और ओलों से फसल खराब होने से परेशान किसान ने आत्महत्या कर ली। सोमवार की दोपहर वह ओंछा थाना क्षेत्र में जंगल में फांसी से झूल गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
फसल खराब होने से था परेशान
एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र के कुंजपुर गांव निवासी किसान असवेंद्र (35) अपने तीन भाइयों से अलग रह कर किसानी करता था। असमय हुई बारिश और ओलों से उसके गेहूं के गट्ठर सड़ गए थे। इस नुकसान को असवेंद्र बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। उसे बच्चों के भरण-पोषण की चिंता सता रही थी। परिजन ने बताया कि सोमवार को भी वह काफी परेशान था। इसी बीच वह घर से निकल गया।
यह भी पढ़ेंः- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं; और फि
फंदे से झूल गया किसान
बताया गया कि पहले उसने एक जगह रुककर शराब पी। इसके बाद नगला पीपल गांव के पास सड़क किनारे व्यायाम के लिए लगी बल्ली पर अंगौछा का फंदा लगाकर झूल गया। उधर से निकल रहे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक खबर पाकर परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने परिजन व मौजूद ग्रामीणों से बात करके जानकारी जुटाई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।