{"_id":"b8195c45e5b1494b5999e3c7a6837466","slug":"fair-and-exhibition-grand-dreaming-fast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला और प्रदर्शनी को भव्य बनाने की कवायद तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला और प्रदर्शनी को भव्य बनाने की कवायद तेज
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद की ऐतिहासिक श्री देवा मेला एवं प्रदर्शनी शीतलाष्टमी 14 मार्च से शुरू हो रही है। प्रदर्शनी को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कारीगर और कर्मचारी लगे हैं। प्रदर्शनी के गेटों को रंग कर भव्य रूप दिया जा रहा है। मां शीतला देवी मंदिर की सजावट का काम भी शुरू कर दिया गया है। दुकानों की रंगाई-पुताई और प्रदर्शनी परिसर की सफाई के काम में तेजी आ गई है। प्रभारी डीएम ने प्रदर्शनी को आकर्षक बनाने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा लिया और पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए। मेला एवं प्रदर्शनी को लेकर प्रभारी डीएम डा. चंद्रभूषण ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कहा कि प्रदर्शनी में विद्युत की आकर्षक सजावट की जाए। शीतलाष्टमी पर मां शीतला देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के मद्देनजर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था किए जाने के निर्देश एसपी श्रीकांत सिंह ने दिए हैं। प्रमुख चार गेटों को आकर्षक रंगों से रंगकर भव्य रूप दिया जा रहा है। दुकानों की रंगाई-पुताई का काम भी अंतिम दौर मेें है। आयोजन 14 मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेगा।
प्राचीन शीतला मां मंदिर में जनपद के ही नहीं समीपवर्ती जनपदों के श्रद्धालु शीतलाष्टमी पर मनौतियां मांगने पहुंचते हैं। इस दौरान लोग पूजा अर्चना के अलावा झंडा, नेजा भी चढ़ाते हैं।