फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Expressions of faith was celebrated Vishwakarma Jayanti

श्रद्धा भाव से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Sat, 17 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sat, 17 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Expressions of faith was celebrated Vishwakarma Jayanti
श्रद्धा भाव से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में विश्वकर्मा जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया और तकनीकी संस्थानों में हवन पूजन और मशीनों आदि की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन


शनिवार को नगर के करहल रोड स्थित आईटीआई, नगला जुला स्थित मेजर वीरेंद्र सिंह औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र तथा राधारमन रोड स्थित बक्स सिंह आईटीआई में देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। आईटीआई में प्रबंधक डा. सुमित चौहान ने कहा कि देव शिल्पी विश्वकर्मा भगवान के अवतार थे। डा. कुलदीप गुप्ता, आलोक चौहान, विपिन प्रियम, सुनील कुमार, यतींद्र सिंह विश्वनाथ आदि मौजूद थे। हवन यज्ञ पंडित हरिओम ने कराया।
विज्ञापन

बक्स सिंह आईटीआई में नीरज यादव, पूरन सिंह यादव, देवेंद्र कुमार, ओमवीर सिंह, अवनीश कुमार, दिनेश यादव, राघवेंद्र यादव, विश्वनाथ यादव आदि ने पूजा अर्चना की। टीईपी सेंटर में आचार्य जेके त्रिवेदी ने कहा कि आज के दिन तकनीकी व्यवसाय से जुड़े लोग भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। एसके तिवारी,  एनके कटियार आदि ने पूजा अर्चना की। अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में भी हवन व पूजा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील कुमार अग्रवाल ने किया। इस मौके पर साहूकार सिंह, विजय कुमार, वीपी सिंह, आरके गौतम, जेपी यादव, मुकेश कुमार, आनंद मौजूद रहे। राजकीय पालीटेक्निक में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान यंत्रों का पूजा अनुष्ठान भी किया गया। संस्था के प्रधानाचार्य लाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, भूपेंद्र रतन शाक्य, वीपी मिश्रा, सुरेश चंद्र, गंगाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें नहीं पता विश्वकर्मा पूजा दिवस
जहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विश्वकर्मा जयंती पर विभिन्न औजारों और उपकरणों की पूजा अर्चना की गई। वहीं प्रत्येक दिन की तरह मिस्त्री अपना कार्य करते नजर आए। यह नजारा आगरा रोड, भीम मंदिर, दरीबा, छपट्टी आदि स्थानों पर हो रहे भवनों का निर्माण के दौरान मिस्त्रियों को कार्य करते देखा गया। यह हर रोज की तरह आज भी अपना और परिवार का पेट पालने के लिए कार्य करते नजए आए। इन्हें देखकर ऐसा लगा कि इन्हें पता ही नहीं है कि आज विश्वकर्मा पूजा दिवस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed