{"_id":"6a5524fc60e5755c7201ccf7","slug":"ex-serviceman-electrocuted-during-house-construction-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-162808-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: मकान निर्माण के दौरान पूर्व सैनिक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: मकान निर्माण के दौरान पूर्व सैनिक को लगा करंट, मौत
Mon, 13 Jul 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो6 गजेंद्र सिंह का फाइल फोटो
मैनपुरी। शहर में बाईपास आगरा रोड पर सोमवार सुबह मकान निर्माण के दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। तीव्र करंट की चपेट में आकर गृहस्वामी पूर्व सैनिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला कोंडर निवासी 40 वर्षीय गजेंद्र सिंह यादव सेना से सेवानिवृत्त हो चुके थे। वर्तमान में वह परिजन के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में रह रहे थे। वह आगरा बाईपास रोड पर मकान का निर्माण करा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह मजदूरों के साथ पिलर बनवाए जाने के लिए सरिया बंधवा रहे थे। तभी पिलर में लगी सरिया एक ओर झुक गई और वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई।
सरिया में हाईटेंशन लाइन का तीव्र करंट प्रवाहित हो गया। चपेट में आकर गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। करंट लगने के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन परिजन गजेंद्र सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वहां से कुछ देर उपचार के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।