फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   eleventh class student committed suicide by hanging in Mainpuri

फंदे से झूला 11वीं का छात्र: पहले भी काट चुका नस, मां ने चार वर्ष पहले लगा ली थी फांसी, बाबा कर रहे थे पालन

Wed, 29 Mar 2023 07:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Mar 2023 07:42 PM IST
सार

मैनपुरी में 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन
eleventh class student committed suicide by hanging in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की सुबह 11वीं का छात्र फंदे से झूल गया। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

दृश्य देख बच्चियों की निकल गई चीख 

मामला भोगांव थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर का है। यहां कुरावली रोड निवासी जितेंद्र सिंह का पुत्र जयकुमार उर्फ आशू (17) नेशनल इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। बुधवार की सुबह वह घर से खेत पर जाने की बात कह कर निकला था। कुछ देर बाद जब बहनें खाना देने के लिए खेत पर गईं तो जय कुमार कहीं नहीं मिला। बच्चियों ने जब कोठरी में जाकर देखा तो जय का शव फंदे पर लटका मिला। दृश्य देख बच्चियों की चीख निकल गई। 

विज्ञापन

पहले भी कर चुका था खुदकुशी की कोशिश

इसके बाद बच्चियों ने घर आकर परिजन को जानकारी दी। खबर सुनकर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के बाबा बाबूराम ने बताया कि नाती जय कुमार बेहद गुस्सैल प्रवृत्ति का भी था। करीब चार साल पहले उसकी मां ने भी फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पिता बाहर रह कर नौकरी करते हैं। वह नाती का पालन पोषण कर रहे थे। वह पहले भी तीन बार खुदकुशी की कोशिश कर चुका था। एक बार जय कुमार ने अपना हाथ काट कर आत्महत्या की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed