फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Election office in the old records room fire

निर्वाचन कार्यालय के पुराने रिकार्ड रूम में लगी आग

Thu, 05 Nov 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 05 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Election office in the old records room fire
कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय के पुराने रिकार्ड रूम में गुरुवार की दोपहर आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर परिसर में निर्वाचन कार्यालय का पुराना रिकार्ड रूम है। गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे के लगभग अचानक निर्वाचन कार्यालय के पुराने रिकार्ड रूम से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें और धुआं उठते देख वहां दहशत फैल गई। सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मी गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। डीएम चंद्रपाल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराई जा रही है। रिकार्ड रूम में लोकसभा चुनाव के बाद बची अनुपयोगी सामग्री रखी थी। जांच में ही रिकार्ड रूम में आग लगने का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed