{"_id":"07ce4d4c8331b7f7f992e704532dc3b0","slug":"election-office-in-the-old-records-room-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन कार्यालय के पुराने रिकार्ड रूम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन कार्यालय के पुराने रिकार्ड रूम में लगी आग
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय के पुराने रिकार्ड रूम में गुरुवार की दोपहर आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।
कलक्ट्रेट पर परिसर में निर्वाचन कार्यालय का पुराना रिकार्ड रूम है। गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे के लगभग अचानक निर्वाचन कार्यालय के पुराने रिकार्ड रूम से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें और धुआं उठते देख वहां दहशत फैल गई। सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मी गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। डीएम चंद्रपाल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराई जा रही है। रिकार्ड रूम में लोकसभा चुनाव के बाद बची अनुपयोगी सामग्री रखी थी। जांच में ही रिकार्ड रूम में आग लगने का कारण स्पष्ट हो सकेगा।