फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Eight people traveling in tempo were injured in speeding car accident in Mainpuri

श्रद्धालुओं से भरी टेंपो में कार ने मारी टक्कर: आठ लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, सत्संग सुनने जा रहे थे

Wed, 29 Mar 2023 04:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Mar 2023 04:33 PM IST
सार

मैनपुरी में श्रद्धालुओं से भरी टेंपो को तेज रफ्तार कार ने टाक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Eight people traveling in tempo were injured in speeding car accident in Mainpuri
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तेज रफ्तार कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन


मामला घिरोर थाना क्षेत्र के नगला पुनू गांव का है। गांव निवासी सुगर सिंह बुधवार को देवपुरा निवासी मित्र के यहां गृह प्रवेश के बाद आयोजित सत्संग में शामिल होने आ रहे थे। उनके साथ टेंपो में रामौतार, वीर सहाय, ज्ञान सिंह और ताराचंद्र निवासी नगला पुनू, महावीर नगला मंगली भी थे। 

विज्ञापन

घायलों को एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल

कोतवाली क्षेत्र में हरनागरपुर गांव के पास कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक अवनीश निवासी नगला पुनू सहित सभी आठ लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। ओमप्रकाश, सुगर सिंह और रामौतार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर

जिला अस्पताल से ओमप्रकाश को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे में चार अन्य घायलों को इलाज के लिए घिरोर ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को मार्ग से हटवाया। वहीं टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश में जुट गई है।

घायल की जेब से गायब हुए दो हजार रुपये

टेंपो पलटने से हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ओमप्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद वहां परिजन भी आ गए, परिजन ने बताया कि ओमप्रकाश की जेब से दो हजार रुपया गायब हैं। संभवत: घटनास्थल पर ही किसी ने जेब से रुपया निकाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed