फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Disciplinary and offer military recruitment fair

अनुशासनहीनता की भेंट चढ़ा सेना भर्ती मेला

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Disciplinary and offer military recruitment fair
सेना में भर्ती और अनुशासनहीनता। भारतीय सेना सरीखी अनुशासित संस्था में भर्ती होने आए और अगर वहीं युवा अनुशासनहीनता पर उतर आएं तो क्या करिएगा। शनिवार को सेना भर्ती मेला के अंतिम दिन यहीं हुआ। मंडी परिसर में जब सेना की भर्ती के दौरान भगदड़ मच गई। भर्ती के लिए आए एक युवक के साथ सेना के जवानों ने मारपीट की। भर्ती के लिए आए युवकों ने जमकर अभद्रता की। अंतिम राउंड की दौड़ में भी अव्यवस्थाएं होने पर सेना ने उस दौड़ और भर्ती को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

भर्ती के लिए आए युवक सुबह से कतारों में लगे थे कि धक्का मुक्की हुई और अनुशासनहीनता शुरू  हो गई। सेना के जवानों ने उन्हें रोकने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया। इस दौरान लाठियां भी चलाईं।
विज्ञापन

भर्ती के अंतिम दिन शनिवार को मथुरा के अभ्यर्थी भारी संख्या में सेना में जवान बनने की तमन्ना लेकर पहुंचे। शक्तिवर्धक दवा अधिक मात्रा में खाने से राया का एक अभ्यर्थी तो अचेत हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां देर शाम तक वह बोल नहीं पा रहा था। कई अभ्यर्थी चोटिल हो गए। उन्होंने निजी चिकित्सकों और जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

529 को मिली सेना की राह
मथुरा से स्टेडियम में 11853 अभ्यर्थी सेना में जवान बनने की तमन्ना लेकर पहुंचे। वहां 529 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल घोषित किया गया। इनमें उत्साह दिखा वहीं असफल अभ्यर्थी मायूस दिखे।
ओवरडोज से अचेत हुआ अभ्यर्थी
शक्तिवर्धक दवाओं के अधिक प्रयोग से एक अभ्यर्थी अचेत हो गया। उसे जिला अस्पताल में लाया गया। अचेत युवक ने लिखकर अपना नाम हितैषी चौधरी उर्फ जीवन निवासी ककरेटिया थाना राया जनपद मथुरा बताया। वहीं अभ्यर्थी के साथ दूसरे अभ्यर्थी का बैग चला आया, जिसके आधार पर चिकित्सकों ने उसके दस्तावेजों के आधार पर विपिन चौधरी (21) पुत्र ऊदल सिंह निवासी खरवा के नाम से भर्ती कर परिवारीजनों को सूचना कर दी। उधर, भर्ती के बाद विपिन जब बाहर निकला तो बैग नहीं दिखा। बैग देखने गया तो सेना के जवान ने विपिन और उसके राया निवासी तीन दोस्तों को डंडों से चोटिल कर दिया। बाद में फोन किया तो उसे अस्पताल में बैग होने की जानकारी मिली। विपिन ने बताया कि उसके कई साथी सेना जवानों ने चोटिल कर दिए।
अंतिम राउंड की दौड़ की निरस्त
सेना के अधिकारी शनिवार को अंतिम राउंड की दौड़ करा रहे थे। इस राउंड में 300 से अधिक अभ्यर्थी थे। दौड़ में अभ्यर्थियों ने ही गो कहकर दौड़ना शुरू कर दिया। अधिकारी माइक से वापस लौटने की बात कहते रहे लेकिन अभ्यर्थियों ने नहीं सुनी। इस पर अंतिम राउंड की दौड़ निरस्त कर दी गई। कई अभ्यर्थी अधिकारियों के आगे गिड़गिड़ाते रहे लेकिन उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।
लंबाई बढ़ाने को सिर पर वार
मथुरा से भर्ती में शामिल होने गए एक युवक की लंबाई कुछ कम थी। युवक ने लंबाई बढ़ाने के लिए सिर पर पत्थरों से वार कर लिए। इससे सिर पर सूजन के चलते उसकी लंबाई तो बढ़ गई लेकिन सेना के अधिकारियों ने युवक को रिजेक्ट कर दिया।
भारी मात्रा में मिलीं शक्तिवर्धक दवाएं
सेना भर्ती के दौरान शनिवार को भी बड़ी मात्रा में शक्तिवर्धक दवाएं और अधिकारियों की फर्जी मोहरें मिलीं। अधिकारियों ने इन दवाओं और मोहरों को जब्त कर अभ्यर्थियों को अस्वीकृत कर दिया।

सेना भर्ती कार्यक्रम
तारीख                              परीक्षा
एक मार्च                ट्रेडमैन की एप्टीट्यूट परीक्षा
दो मार्च                मेडिकल जांच
तीन मार्च                दस्तावेजाें की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed