{"_id":"57767bef4f1c1b615679bd28","slug":"development-of-cm-policies-ganga-book-tejpratap","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की नीतियों से बही वकास की गंगा: तेजप्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की नीतियों से बही वकास की गंगा: तेजप्रताप
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
सीएम की नीतियों से बही वकास की गंगा: तेजप्रताप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी गांव गरीब की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियाें से प्रदेश में विकास की गंगा बही है। गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र, महिलाओं के हितों के लिए कार्य हुए हैं।
शुक्रवार को आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 43वें जन्मदिन पर सांसद तेजप्रताप ने केक काट पार्टी की नीतियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को गांव गांव तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताआें की है। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने देश की जनता को गुमराह कर केंद्र में सरकार तो बना ली मगर उसके पास उपलब्धियां नहीं हैं। प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा की वादा खिलाफी के विरोध में मतदान कर सपा की ही दोबारा सरकार बनवाएगी। राज्यमंत्री दीपसिंह पाल ने कहा कि सपा में ही समाज के सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। सपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के सभी वादे पूरे किए हैं। जिलाध्यक्ष खुमानसिंह वर्मा ने कहा कि सपा में युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला है। युवाओं की बदौलत ही सपा प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाएगी। इस मौके पर आशू दिवाकर, आशुतोष यादव, सुखवीर यादव, रीता गुप्ता, सुमन दिवाकर, ज्योती मैसी, नवीन यादव, सचिन यादव, जयसिंह कश्यप, श्यामवरन शास्त्री, चंद्रपाल यादव आदि मौजूद थे।
लोहिया पार्क सहित कई ग्रामों में लोहिया वाहिनी ने क्लीन मैनपुरी, ग्रीन यूपी के आधार पर आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताआें ने 1001 पौधे रोपित किए। इस मौके पर सुबोध यादव, राजीव प्रताप यादव, पिंटू यादव, भालेंद्र सिंह, उपेंद्र यादव, अजय यादव, मुकेश यादव, अनिल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
समाजवादी युवजन सभा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया। विधानसभा चुनाव 2017 में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही सरकार बनवाने का संकल्प लिया। बाद में युवजन सभा के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर डा. दीप सिंह पाल, सुखवीर सिंह यादव, राजेश खटीक, नीरज बघेल, जीतू बाल्मीकि, जीशान, रजनीश यादव, शिवराज बापू, अमूल शर्मा, धर्मेंद्र यादव, अंकित वर्मा, शैलू यादव, प्रमोद कश्यप, प्रमोद यादव, संदीप राठौर आदि मौजूद रहे।