{"_id":"6abc030e44bb0da9010ac245","slug":"designer-bracelets-and-bangles-have-become-a-favorite-among-women-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-167701-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: महिलाओं की पसंद बने डिजाइनर ब्रेसलेट व कंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: महिलाओं की पसंद बने डिजाइनर ब्रेसलेट व कंगन
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहारी सीजन से पहले बाजार में महिलाओं के लिए आभूषणों की नई वैरायटी पहुंच रही है। डिजाइनर ब्रेसलेट और कंगन महिलाओं की पसंद बन रहे हैं। दुकानों पर नग और जरकन से सजे ब्रेसलेट के साथ जयपुरिया कंगन, मोती और कुंदन डिजाइन के कंगन की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। हल्के और आकर्षक डिजाइन होने के कारण इनकी खरीदारी भी बढ़ी है।
शहर के सदर बाजार, बजाजा बाजार स्थित आभूषण और कॉस्मेटिक दुकानों पर इन दिनों महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। दुकानदारों ने बताया कि त्योहारों और अन्य खास मौकों पर पहनने के लिए महिलाएं ऐसे आभूषण पसंद कर रही हैं, जो पारंपरिक कंगन के साथ आधुनिक लुक भी दें। दुकानों पर ब्रेसलेट और कंगन की नए डिजाइन मंगवाई गई हैं।
बजाजा बाजार के दुकानदार असलम ने बताया कि नग और जरकन वाले ब्रेसलेट 150 से 1200 रुपये में उपलब्ध हैं। जयपुरिया कंगन की कीमत करीब 250 से 800 रुपये तक है। इसके अलावा कुंदन, मोती, स्टोन और रंगीन नग वाले कंगन भी 200 से 600 रुपये तक की कीमत में बिक रहे हैं।