फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Deputy Jailor Mohit Kumar has passed UPSC exam posted at District Jail in Mainpuri

UPSC CSE Final Result: डिप्टी जेलर मोहित बने IAS, लोगों ने दी बधाई; बताई- नौकरी करते हुए सफलता पाने की कहानी

Tue, 23 May 2023 06:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 May 2023 06:36 PM IST
सार

UPSC CSE Final Result: मैनपुरी में डिप्टी जेलर के रूप में तैनात मोहित IAS बन गए हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कि है। उनकी इस सफलता पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने नौकरी करते हुए सफलता पाने की कहानी बताई।

 

विज्ञापन
Deputy Jailor Mohit Kumar has passed UPSC exam posted at District Jail in Mainpuri
डिप्टी जेलर मोहित कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला कारागार में तैनात मेरठ निवासी डिप्टी जेलर मोहित कुमार ने यूपीएससी परीक्षा पास की है। मोहित कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में 512वीं रैंक हासिल की है। मोहित कुमार की सफलता पर जिले के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन

मेरठ के रहने वाले हैं मोहित

वर्तमान में डिप्टी जेलर के रूप में तैनात मोहित कुमार ने बताया कि वे मूल रूप से जनपद मेरठ के निवासी हैं। उन्हों संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 512वीं रैंक हासिल की है। मोहित कुमार ने बताया कि उनके परिवार में पिता पीतम सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं मां कुसुमलता गृहणी हैं। उनके एक छोटी बहन भी है जो अध्ययन कर रही है। 

विज्ञापन

2019 बैच में बने थे डिप्टी जेलर

मोहित ने बताया कि उन्होंने आठवें प्रयास में यह सफलता हासिल की है। इससे पहले वे छह बार संघ लोक सेवा आयोग की प्री और तीन बार मेंस परीक्षा पास कर चुके हैं। मोहित कुमार ने 2019 बैच के तहत डिप्टी जेलर के रूप में सफलता हासिल की थी। मार्च 2023 में ही उन्होंने डिप्टी जेलर के रूप में जिला कारागार में ज्वाइनिंग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा

512वीं रैंक हासिल की

मंगलवार को आए संघ लोक सेवा आयोग के परीक्षा परिणाम में उन्होंने 512वीं रैंक हासिल की है। मोहित कुमार की सफलता पर जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी, जेलर पीके त्रिवेदी, डिप्टी जेलर मनोज कुमार शुक्ला, मोनिका सचान, जेल शिक्षक बृजेश कुमार चतुर्वेदी ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed