फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dead fish due to low water level

जलस्तर कम होने से मर रहीं मछलियां

Thu, 18 May 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Thu, 18 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dead fish due to low water level
जलस्तर कम होने से मर रहीं मछलियां - फोटो : अमर उजाला
88 हजार ऋषिमुनियों की तपोस्थली औंछा में बने प्राचीन च्यवन ऋषि मंदिर के पीछे बने अजोम कुंड में जलस्तर कम होने से मछलियां मर रही हैं। इसके बाद भी अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। कस्बावासियों ने गुरुवार को ढोल नगाड़ों के साथ भजन कीर्तन कर रैली निकाली।  
विज्ञापन


गुरुवार सुबह पांच बजे हरिहर बाबा के भक्तगण व युवा समाज सेवी संस्था की टीम ने च्यवन ऋषि मंदिर से सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाओं के साथ गांव की गलियों में हरे राम हरे कृष्णा गाते हुए रैली निकाली। ताकि प्रशासनिक अधिकारियों की नींद टूटे और वे अजोम कुंड में पानी भरवाने की कार्रवाई शुरू करें। लोगों ने कहा कि प्रशासन ने इस कुंड को खोदवाकर पानी की व्यवस्था नहीं की तो क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान वे हरे राम हरे कृष्णा मंत्र का जाप करेंगे। ताकि अधिकारियों को सद्बुद्धि आ जाए। इस मौके पर राजीव यादव, संतोष मिश्रा, सुरेंद्र देव, वासुदेव, रामशरन शास्त्री, धर्मेंद्र, भोला, नाथूराम, दिनेश, रामनिवास, सुरेंद्रनाथ, मालती, रीना, पुष्पा देवी, उपमा, ब्रजरेखा आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed