{"_id":"683448ab510dce64ca0c4279","slug":"dead-body-of-student-found-hanging-from-noose-in-firozabad-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कमरे में लटकी मिली छात्र की लाश...पिता की हो चुकी है माैत, दिव्यांग मां का आखिरी सहारा भी छोड़ गया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कमरे में लटकी मिली छात्र की लाश...पिता की हो चुकी है माैत, दिव्यांग मां का आखिरी सहारा भी छोड़ गया साथ
Mon, 26 May 2025 04:26 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 26 May 2025 04:26 PM IST
सार
छात्र में रात अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह परिजन ने कमरे में देखा तो युवक का शव कमरे में कुंडे से लटका था। पुलिस ने शव फंदे से उतारा।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव चांदा मानपुर स्थित ननिहाल में दिव्यांग मां के साथ रह रहे बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र का शव सोमवार सुबह घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को उतारा। परिजन से पूछताछ में पता चला कि युवक ने खुदकुशी की है। मगर, वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। एलाऊ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा।
मूलरूप से फिरोजाबाद के भीमनगर गांव का दीपक उर्फ भोला (22) माता-पिता की इकलौती संतान था। वह बचपन से ही अपनी दिव्यांग मां फूलश्री के साथ ननिहाल में रह रहा था। पांच साल पहले पिता मुकेश कुमार की मृत्यु हो गई थी। मामा राकेश ने उसे जीविका चलाने के लिए कुछ खेती भी दे रखी थी।

रविवार शाम दीपक छत पर बने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह परिजन ने कमरे में देखा तो युवक का शव कमरे में कुंडे से अंगौछा के फंदे से लटका था। पुलिस ने शव फंदे से उतारा। मामा राकेश का कहना है कि भांजे ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर वह व अन्य परिजन कुछ भी नहीं जानते। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
मौके पर मिला सुसाइड नोट, पुलिस कर रही इन्कार
जिस कमरे में दीपक का शव लटका मिला। वहां पर पुलिस को सुसाइड नोट मिलने की भी बात कही जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फोरेंसिक टीम जांच करने आई थी। वही सुसाइड नोट अपने साथ ले गई होगी।