फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dead body of six months pregnant woman found hanging in Mainpuri

UP: फंदे पर लटकी मिली छह माह की गर्भवती, ससुराली फरार; मायकेवाले बोले- हत्या की गई... शव रखकर लगाया जाम

Sun, 18 Feb 2024 07:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Feb 2024 07:06 PM IST
सार

मैनपुरी में छह माह की गर्भवती फंदे पर लटकी मिली। ससुराली मौके से फरार हो गए। मायकेवालों ने कहा कि बेटी की हत्या की गई है। शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन
Dead body of six months pregnant woman found hanging in Mainpuri
आरती देवी की शादी के समय की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह छह माह की गर्भवती का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन द्वारा हत्या करने की बात कही। शव को किशनी-मैनपुरी मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना किशनी थाना क्षेत्र के नैगवां तिराहे के पास की है। कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के गांव कुस्का नगरिया निवासी ज्ञान सिंह ने 24 वर्षीय पुत्री आरती देवी की शादी चार मई 2022 को थाना क्षेत्र के नगरिया चितायन हाल निवासी नैगवां तिराहा के शैलेंद्र जाटव के साथ की थी। रविवार को आरती का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। 

विज्ञापन

पुलिस ने समझाकर कराया शांत

शव को फंदे से उतारने के बाद ससुरालीजन घर से भाग गए। दोपहर के समय जग मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो देखा कि शव बरामदे में पड़ा हुआ था। ससुरालीजन पर आरती की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन व रिश्तेदारों ने शव को मैनपुरी किशनी मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन को समझाया कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद जाम खोल दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

छह माह की गर्भवती थी आरती

मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि आरती छह माह की गर्भवती थी। वह अपनी पहली संतान को लेकर बेहद खुश थी। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने अकेले आरती की ही नहीं बल्कि उसके गर्भ में पल रहे नवजात की भी हत्या की है। दोषियों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed