{"_id":"97b60d7add5ef38bced653e674d17478","slug":"dcf-club-semifinals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएफ क्लब सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएफ क्लब सेमीफाइनल में
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय नगला जुला में मंडलीय पंचवटी क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। शुक्रवार को डीसीएफ क्लब ने जीआईसी क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
जीआईसी क्लब के कप्तान विवेक यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने 24.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 126 रन बनाए। इसमें विकास सिंह ने 31, गोल्डी 15, आलोक ने नाबाद 13, अंकित सिंह 11 तथा विवेक यादव ने 10 रन बनाए। डीसीएफ की ओर से दीपू ने तीन विकेट हासिल किए। मदन चौहान, पंकज और इमरान ने दो-दो सफलता अर्जित की। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। जीत के लिए 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीएफ की टीम ने 18 ओवर में 127 रन बनाकर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया। इसमें वैभव पचौरी ने 21, सौमित्र 31, संजीव 20, दीपू ने 15 रन बनाए। जीआईसी क्लब की ओर से विवेक यादव ने तीन, आलोक ने एक सफलता अर्जित की। मैन आफ द मैच का खिताब दीपू को पूर्व खिलाड़ी अनुज चौहान ने दिया। इससे पूर्व प्रदेश स्तरीय खिलाड़ी रह चुके सत्यपाल सिंह ने मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंपायर चंद्र प्रकाश शुक्ला और प्रबल प्रताप सिंह चौहान, स्कोरिंग मोहन चौहान और कमेंट्री रज्जन चौहान ने की। इस अवसर पर आशीष चौहान, राजा कुशवाह, अनूप भदौरिया, मनोज, गौरव, मनीष, शैलेष, राजन राठौर, बॉबी राठौर, भैया राठौर, गौरव राठौर, हवलदार सिंह, दीपक, श्यामू, नीरज आदि उपस्थित थे। छह फरवरी को पंचवटी क्रिकेट प्रतियोगिता में रॉयल रेड्स और जावेद एकेडमी फीरोजाबाद के मध्य मैच खेला जाएगा।